नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बोकारो। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो तथा मेडिकेन्ट सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के बीच एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
अस्पताल की ओर से इसके निदेशक जगदीश ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान अस्पताल के ऑपरेशन्स मैनेजर आलोक कुमार झा एवं मैनेजर श्वेता रंजन मौजूद रहीं। वहीं कॉलेज की ओर से निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रो. विकास जैन, प्रो. शहनाज फरहीन तथा प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी प्रसाद भी उपस्थित रहे।

कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने बताया कि इस समझौते के तहत कॉलेज के छात्र, प्राध्यापक एवं कर्मचारियों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही अस्पताल द्वारा विशेष रूप से एमबीए, बीबीए एवं बी.टेक. के छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे और योग्य छात्रों को प्रबंधन क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
ज्ञात हो कि मेडिकेन्ट सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल प्रदेश के अग्रणी अस्पतालों में शामिल है, जहां देशभर के प्रसिद्ध सर्जन अपनी सेवाएं देते हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक जांच मशीनें, ब्लड बैंक (प्लाज्मा एवं रक्त की उपलब्धता) तथा अन्य उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं।
संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए लाभकारी बताया और इस महत्वपूर्ण कदम के लिए सभी संबंधित पक्षों को बधाई दी।