नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। सासाराम में बिहार पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 21 एवं 22 मई 2026 को दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।
महोत्सव के पहले दिन 21 मई को प्रसिद्ध गायक कुमार सत्यम अपनी सूफी गीतों और गजलों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य शेरशाह सूरी की ऐतिहासिक विरासत को सांस्कृतिक स्वरूप में प्रस्तुत करना और क्षेत्रीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।