नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। इस्लामपुर नालंदा में दाउदनगर के जीआर डांस स्कूल के प्रिंस गोस्वामी ने धमाल मचा दिया। वहां आयोजित प्रतोयोगिता में वे फाइट आफ डांस 2026 के विजेता बने। प्रिंस गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने संस्थान के साथ दाउदनगर और औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है।
प्रिंस गोस्वामी की सफलता के पीछे उनके गुरु गोविंदा राज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरु-शिष्य की यह जोड़ी लंबे समय से अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाती रही है। डॉ. प्रकाशचंद्र, अपनी टीम के साथी अनुज, सुमित तथा बहन पुष्पांजलि पांडेय को श्रेय दिया।
उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास की बदौलत ही वे इस प्रतियोगिता में विजेता बनने में सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपने शहर और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
गौरतलब है कि गोविंदा राज ने अपने संघर्ष के दिनों में छोटे-छोटे मंचों से शुरुआत की थी, लेकिन आज वे अपने विद्यार्थियों को बड़े-बड़े मंचों तक पहुंचाने में सफल हो रहे हैं।