नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। शहर के वार्ड संख्या 11 कांदुराम की गड़ही मुहल्ले में घटी चोरी की एक घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने सोने का एक चैन भी बरामद किया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि 28 अप्रैल को वार्ड संख्या 11 कांदुराम की गड़ही निवासी सुरभि कुमारी द्वारा प्राथमिकी करायी गयी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में थाना स्तर से एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, और आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को चोरी के सामानों के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने इस मामले में हसपुरा थाना क्षेत्र के शिवभजन बिगहा निवासी दीपक कुमार उर्फ बुढ़वा, हसपुरा थाना क्षेत्र के हसपुरा वार्ड संख्या 15 निवासी तारकेश्वर लाल को गिरफ्तार किया है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, परमानंद कुमार यादव, सुदीश कुमार, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, विक्की कुमार, सिपाही दीपक कुमार, सोनू कुमार शामिल थे।