नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौरेश्वर नारायण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चंद्रगढ़, नवीनगर में योग शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के सचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि शरीर को निरोग एवं स्वस्थ रखने के लिए योगासन और प्राणायाम को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
योग शिविर में पंचायत प्रतिनिधि हरि राम, मध्य विद्यालय चंद्रगढ़ के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह तथा ललित सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राम सागर, डॉ. महेंद्र कुमार यादव, सुशील कुमार, सुनील सिंह, पंकज कुमार, अमित गुप्ता, विनय सिंह, प्रफुल्ल सिंह, मनीष सिंह, विकास सिंह, अमित सिंह एवं महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
योग शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।