भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। बाजार समिति में आयोजित विराट शिव गुरु महोत्सव में ओबरा के विधायक, हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रकाशचंद्र ने भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रायः सभी महिलाओं को एक एक पौधा दिया। उनको इन पौधों को लगाने के साथ साथ उसके संरक्षण का दायित्व भी सौंपा। इस पावन अवसर पर महोत्सव में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं एवं शिव गुरु प्रेमियों के बीच पौधों का वितरण किया गया।
भक्ति और प्रकृति के इस सुंदर संगम के माध्यम से उन्होंने सभी लोगों को पौधे लगाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी सेवा है। कहा कि, आईए हम सभी संकल्प लें कि भक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।