40 वर्षों से जारी है आयोजन, मेघनाद व कुंभकर्ण के 40-40 फीट के पुतले भी होंगे आकर्षण का केंद्र
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। दशहरा को लेकर मसौढ़ी में उत्साह का माहौल है। गांधी मैदान में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से रावण वध समारोह का आयोजन किया जाएगा। काली पूजा समिति सह रावण वध कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। गांधी मैदान में पिछले करीब 40 वर्षों से रावण वध का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
कमेटी के अनुसार इस बार गांधी मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं मेघनाद और कुंभकर्ण के 40-40 फीट ऊंचे पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं। पुतला निर्माण का कार्य कारीगरों ने शुरू कर दिया है। आयोजन को आकर्षक बनाने के साथ-साथ इसे व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के सदस्य और युवाओं की टीम लगातार तैयारियों में जुटी हुई है।
रावण वध कमेटी के अध्यक्ष पलटन सिंह पटेल ने बताया कि काली पूजा समिति की ओर से पिछले 40 वर्षों से रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष पलटन सिंह पटेल, सचिव राम नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता, महासचिव अश्वनी कुमार उर्फ गोल्डी, उप सचिव चंदन, विकास एवं धीरज, उपाध्यक्ष अविनाश एवं ब्रजेश कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी राहुल पटेल, उप कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार, पूजा प्रभारी फूलचंद ठाकुर एवं निशांत, उप पूजा प्रभारी मोहन गुप्ता एवं राजेश कुमार, उप संयोजक सूरज कुमार मिस्त्री, भोला कुमार मिस्त्री एवं गोलू कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा पुतला निर्माण प्रभारी अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, यश कुमार एवं गौतम कुमार केशरी, उप पुतला निर्माण प्रभारी अमन कुमार एवं विकास कुमार, आतिशबाजी प्रभारी राम प्रवेश गुप्ता एवं खेतान गुप्ता, उप मीडिया प्रभारी गुड्डू कुमार तथा सुरक्षा प्रभारी अमित कुमार पटेल एवं संतोष कुमार सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दशहरा के अवसर पर होने वाले रावण वध समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।