नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मसौढी। बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल में प्रखंड स्तरीय मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आज कडी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। जहाँ मसौढ़ी प्रखंड में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र संख्या 15 (प्रखंड कार्यालय, पूर्वी भाग) इस केंद्र पर कुल 1210 मतदाता हैं, जिनमें 916 पुरुष और 294 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्र संख्या 16 (प्रखंड कार्यालय, पश्चिमी भाग) इस केंद्र पर कुल 490 मतदाता हैं, जिनमें 374 पुरुष और 116 महिला मतदाता हैं।
वहीं अंचल कार्यालय, मसौढ़ी में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र संख्या 8 पर कुल 180 मतदाता हैं, जिनमें 153 पुरुष और 27 महिला मतदाता हैं।इसके अलावा धनरूआ प्रखंड कार्यालय में भी पटना स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 1210 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे प्रशासन के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतगणना आगामी 27 अक्टूबर को पटना के ए.एन. कॉलेज में की जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी धनराज कुमार, डीएसपी राघव दयाल,अंचलाधिकारी ऋषिकेश कुमार, समेत सभी मजिस्ट्रेट दौरा कर रहे हैं सभी बुथो पर कड़ी सुरक्षा के तैयारी की गई है।
बहरहाल पटना स्नातक के लिए जदयू से नीरज कुमार, जनसुराज से अनुज सिंह और आरजेडी से दिलीप पटेल चुनावी मैदान में है। मसौढी अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तर पर मतदान केंद्र बनाया गया है मसौढी में दो पटना स्नातक का बूथ है, एक शिक्षक निर्वाचन के लिए है धनरूआ में भी एक स्नातक और एक शिक्षक के लिए पुनपुन में भी एक शिक्षक और स्नातक के लिए बूथ बनाए गए हैं शांति ढंग से चुनाव चल रहा है।