भैंसवा गांव में भव्य समारोह का हुआ आयोजन, धनरुआ के जरासंध सरोवर तट पर भी आयोजित हुआ जयंती समारोह
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मसौढ़ी। अनुमंडल क्षेत्र में चक्रवर्ती सम्राट जरासंध की 5229वीं जयंती पारंपरिक श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं उत्सवी वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मसौढ़ी एवं धनरुआ प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर समारोह आयोजित कर सम्राट जरासंध के शौर्य, पराक्रम एवं ऐतिहासिक विरासत का स्मरण किया गया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक सुदृढ़ता, शैक्षणिक उन्नयन एवं सामुदायिक चेतना के संवर्धन का संदेश दिया गया।
मसौढ़ी प्रखंड के भैंसवा गांव में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता चंद्रवंशी महासभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद्रवंशी ने की, जबकि मंच संचालन कांग्रेस नेता उदय चंद्रवंशी ने किया। समारोह का विधिवत उद्घाटन मसौढ़ी नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी देवी,चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी चंद्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी पूर्व मुख्य पार्षद पंकज कुमार, पूर्व प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर एवं जदयू नेता जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर दिनेश चंद्रवंशी, रामप्रकाश चंद्रवंशी, योगेंद्र चंद्रवंशी, सूरज चन्द्रवंशी जैकी चंद्रवंशी, शेरा चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी एवं मनीष चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उधर, धनरुआ प्रखंड स्थित ऐतिहासिक जरासंध सरोवर के तट पर दिव्यांशु कुमार उर्फ गोलू चंद्रवंशी के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यहां भी श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने सम्राट जरासंध के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों एवं गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।