एक पदाधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भलुनी भवानी मंदिर परिसर में हुई चोरी की वारदात से आहत श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों के बीच रोहतास पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर भरोसा बहाल करने की कोशिश की है। एसपी एम. राज ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे दो दरोगा और तीन सिपाहियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।
मां भलुनी भवानी मंदिर में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक एम. राज ने सख्त कार्रवाई की है। 21 नवंबर 2026 की रात मंदिर में हुई चोरी के मामले में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी के आदेश पर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक शंभू शरण पासवान, सिपाही सुनील कुमार पासवान, सिपाही गौतम कुमार दास, महिला सिपाही सिकांति कुमारी तथा पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया चौहान शामिल हैं।
एसपी एम. राज ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। रोहतास पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।