नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर बिना हैंडल पकड़े खड़ा होकर स्टंट कर रहा है, जबकि ठीक पीछे एक भारी ट्रक आ रहा है। ज़रा सा संतुलन बिगड़ता तो न सिर्फ इस युवक की जान जाती, बल्कि ट्रक चालक और सड़क पर चल रहे बेगुनाह लोग भी हादसे का शिकार हो जाते। बिहार में चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। सीट पर खड़े होकर स्टंट करने से बड़ा हादसा हो सकता था। लोग ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उसने बाइक का हैंडल भी छोड़ रखा है और अलग-अलग पोज देता दिख रहा है। इस दौरान पीछे से एक ट्रक भी लगातार आ रहा होता है। युवक की इस लापरवाही ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
यह वीडियो कई सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इसके साथ सवाल उठाया गया कि रील वायरल होने के बाद क्या युवक पर कार्रवाई होगी? वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के स्टंट करने की आलोचना की। लोगों ने ट्रक चालक और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब तक युवक की पहचान या उसके खिलाफ किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूसरे लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। हालांकि, यह वीडियो बिहार के किस जिले की है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा वीडियो के बिहार से होने का दावा को नवबिहार टाइम्स नहीं करता।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर बिना हैंडल पकड़े खड़ा होकर स्टंट कर रहा है, जबकि ठीक पीछे एक भारी ट्रक आ रहा है। ज़रा सा संतुलन बिगड़ता तो न सिर्फ इस युवक की जान जाती, बल्कि ट्रक चालक और सड़क पर चल रहे बेगुनाह लोग भी हादसे का शिकार हो जाते। सोशल मीडिया पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने से जुड़ा एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार बाइक की सीट पर खड़ा होकर यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करता दिखाई दे रहा है। इस प्रकार की लापरवाही न केवल वाहन चालक के जीवन के लिए घातक है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य नागरिकों और भारी वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी सीधा खतरा है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को ऐसे मामलों पर स्वतः संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि दूसरों को भी कड़ा संदेश मिले।
इस तरह के कई लोग खतरनाक स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान गवाने वालों शायद यही कह रहें है कि इस वायरल वीडियो में बाइक पर खड़े उस लड़के को देखकर अपनी ही मौत का वह आखिरी पल याद आ गया होगा। मैंने भी सोचा था ‘बस एक वीडियो बन जाए, लोग वाह-वाह करेंगे।’ तेज़ रफ़्तार बाइक, हवा में हाथ और पीछे मौत बनकर आता वह भारी ट्रक… मुझे लगा था मैं सब संभाल लूँगा। लेकिन सड़क पर ज़रा सी चूक भी दोबारा मौका नहीं देती। एक झटका लगा, संतुलन बिगड़ा और सब कुछ हमेशा के लिए खत्म हो गया। आज मेरे फोन पर शायद हज़ारों लाइक्स और व्यूज होंगे, पर उन्हें देखने के लिए मैं ज़िंदा नहीं हूँ। मेरे घर में मातम है, माँ का रो-रोकर बुरा हाल है और उस बेकसूर ट्रक ड्राइवर की ज़िंदगी भी मेरी गलती की सज़ा भुगत रही है। मेरी मौत से सबक लो। सड़क स्टंट दिखाने की जगह नहीं है। चंद सेकंड के शो-ऑफ के लिए अपने परिवार को जीते-जी मत मारो।
सड़कें स्टंट दिखाने की जगह नहीं हैं। यह बहादुरी नहीं, बल्कि सीधा-सीधा जानलेवा लापरवाही है। सोशल मीडिया के चंद सेकंड के फेम के लिए अपनी और दूसरों की ज़िंदगी दांव पर लगाना किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को ऐसे मामलों पर स्वतः संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि दूसरों को भी कड़ा संदेश मिले।