जहानाबाद परिसदन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
जहानाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आगामी 29 नवंबर को जिले के प्रत्येक बूथ पर सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की। बैठक की जानकारी जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार ने दी।
बैठक में कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने के लिए विभिन्न मंडलों में संयोजकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारी करने तथा प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के संचालन एवं तैयारी को लेकर जहानाबाद नगर ऊंटा मंडल में प्रशांत सौरव टूट, जहानाबाद नगर कोर्ट में रौशन कुमार, किनारी में चंद्रशेखर प्रसाद, ग्रामीण अमैन में भीम कुमार पांडेय, नेहालपुर में गुंजन कुमार, रतनी पंडौल में ब्रजेश कुमार, मखदुमपुर नगर में अभिषेक कुमार, मखदुमपुर ग्रामीण में राजीव कुमार, टेहटा में संजय कुमार, सुमेरा में राजीव रंजन, काको दक्षिणी में रविकांत शर्मा, घोषी ग्रामीण में मधुकर कुमार, मोदनगंज में मनी सिंह रौशन, हुलासगंज में रौशन कुमार तथा काको उत्तरी मंडल में हृदय निकेत शरण को मंडल संयोजक बनाया गया है।
बैठक में जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार, अनिल ठाकुर, शुभम राज, मखदुमपुर विधानसभा संयोजक विनोद कुमार, घोषी विधानसभा संयोजक कृष्ण मुरारी, भाजपा चुनाव आयोग सेल के श्रीकांत शर्मा, जहानाबाद विधानसभा संयोजक ब्रजेश कुमार, मुन्ना कुशवाहा एवं रविकांत रंजन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में 29 नवंबर को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।