जहानाबाद। नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
जहानाबाद जिले में बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने 22 लोगो को पकड़ा है।
इसकी जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता निशांत कुमार के नेतृत्व में सोनवा, साहो बिगहा, अहियासा में आटा मिल संचालक एलटीआईएस उपभोकता के परिसर में लगे मीटर की जांच की गई। जहां पाया गया कि मीटर के पूर्व टेपिंग कर मिल का संचालन किया जा रहा है। उसके विरुद्ध सहायक विधुत अभियंता निशांत कुमार ने शशिरंजन कुमार पर 181956, नीरज कुमार पर 251489, सुरेंद्र प्रसाद पर 173203, यदु पासवान पर 178987 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।
इसके अलावा नोन्ही, एरकी, कचनामा, पथरा आदि गावो में मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए 18 लोगो को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगो में सेराजुदीन पर 24800, कमलेश दास पर 36407, शिया प्रसाद शरण पर 31783, राज कुमार पासवान पर 24248, सुनील पासवान पर 33658, धीरज कुमार पर 19122, ब्रजेश्वर कुमार पर 21745, अर्जुन चौधरी पर 26210, विकास कुमार पर 7290, राज कुमार पर 20314, रामविनय सिंह पर 5690, ज्योति देवी पर 15556, शैलेश कुमार पर 29300, राजीव पर 5570, दिलीप पासवान पर 50556 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए अलग–अलग थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया गया है।