“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत देव प्रखंड के सटवट गांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत देव प्रखंड के सटवट गांव में भव्य जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व औरंगाबाद सदर विधानसभा के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, विकसित भारत के संकल्प, सनातन संस्कृति एवं लोककल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में हाजिरी लगाकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, भाजपा नेता राम केवल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विनय सिंह, उज्जवल कुमार, अवधेश सिंह, उप प्रमुख उमा सिंह, सुनील सिंह, विजय सिंह, अमोद कुमार सिंह, महामंत्री धीरज सोलंकी, मुकेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार यादव एवं गंगा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा सेवा, सुशासन, सनातन और लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।