नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
साहिबगंज। दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन साहिबगंज के फूलों झानो, चंद भैरव इंडोर स्टेडियम और सिद्धू कानू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। 25 अप्रैल तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर से खिलाड़ी पहुंचे है। आज यहां शतरंज, कुश्ती, कबड्डी,और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं चल रही है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता गौतम भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला गेम्स का सकारात्मक संदेश यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि साहिबगंज समेत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभा को सामने लाने में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का महत्व बढ़ जाता है। जिसका फलाफल मेडल जीतकर खिलाड़ी देते है।