नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को देर शाम तक एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मंत्री ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत गर्दनीबाग रोड नंबर-1 स्थित सुभाषिनी अपार्टमेंट से की। इसके बाद वार्ड संख्या 15 से 21 तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, विधान परिषद सदस्य संजय मयूख, मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, सेक्टर प्रभारी रविन्द्र पटेल, प्रभारी राजीव सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, जितेंद्र पटेल, विशाल कुमार, सोनू कुमार, राजीव कुमार, रंजीत पटेल, सुरजीत पिंटू, वार्ड संख्या 15 के प्रभारी रूहैल रविदास, मधेश्वर सिंह, निशांत राज सिंह, बबलू मासूमी, बबलू सिंह, रंजन सिंह सहित अनेक स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रचार अभियान के दौरान नेताओं ने मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने की अपील की।