एक्यूप्रेशर जन-जन की पद्धति है : अश्विनी चौबे
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज, भारतीय एक्यूप्रेशर योग कॉलेज परिषद एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 33वां राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर/एक्यूपंक्चर सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को अधिवेशन भवन पटना में किया गया। इसमें देश-विदेश के चिकित्सक शामिल हुए। वहीं एक्यूप्रेशर जनक डॉ. चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105वीं जयंती एक्यूप्रेशर दिवस के रूप में मनाया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज के माध्यम से एक्यूप्रेशर सेवा सभी सरकारी/प्राइवेट अस्पतालों में हो। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा को पौराणिक एवं अत्यंत उपयोगी बताते हुए डॉ. अजय प्रकाश की प्रशंसा की तथा कहा कि एक्यूप्रेशर जन-जन की पद्धति है। विधायक उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि एक्यूप्रेशर की सेवा हम सभी विधायक, मंत्री बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज के माध्यम से डॉ. अजय प्रकाश के संयोजन में प्रतिदिन बिहार विधानसभा एक्यूप्रेशर केंद्र में लेकर स्वस्थ हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध चिकित्सक एक्यूप्रेशर महागुरु डॉ. सर्वदेव प्रसाद गुप्त ने कहा कि वर्तमान समय में असाध्य समझे जाने वाले रोग की सफल चिकित्सा एक्यूप्रेशर द्वारा की जाती है।
सम्मेलन संयोजन सह कॉलेज सचिव डॉ. अजय प्रकाश ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम संस्थान द्वारा संचालित हो रहे हैं। इस वर्ष एक्यूप्रेशर पखवाड़ा के अंतर्गत लगभग 2000 निशुल्क चिकित्सा शिविर में लाखों जनमानस लाभान्वित हुए। डॉ. अजय प्रकाश ने यह भी कहा कि एक्यूप्रेशर जनमानस की आवश्यकता है। यदि विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य 2030 तक सबको स्वास्थ्य का लक्ष्य प्राप्त करना है तो सरकार को बिहार से संपूर्ण विश्व में प्रसारित एक्यूप्रेशर चिकित्सा की ओर विशेष ध्यान देना होगा। सरकार द्वारा एक्यूप्रेशर एक्ट बनाने हेतु 2019 में किया गया अनुमोदन को मूर्तरूप देना होगा। डॉ. अजय प्रसाद के नेतृत्व में आज एक्यूप्रेशर जन-जन तक फैल रहा है।
गया।
सम्मेलन में लिम्बिक सिस्टम डायबिटिज, लीवर जनित रोग, इम्यून सिस्टम विषय पर एक्युप्रेशर चिकित्सा का प्रभाव शोध पत्र डा. सर्वदेव प्रसाद गुप्त, डा. अजय प्रकाश, पूर्व सिविल सर्जन डा. एल. पी. सिंह, पी.एम.सी.एच. के डा. हरेराम रॉय, झारखण्ड के डा. राहुल कुमार ने प्रस्तुत किया।
सम्मेलन को डा. वीणा प्रकाश, डा. सुरेन्द्र प्रसाद, डा. अनिता सिन्हा, डा. संजय कुमार, डा. नीता सिन्हा, डा. शारदा सुमन, डा. राधेश्याम केसरी, डा. पुष्पारानी, पूनम बरनवाल आदि ने संबोधित किया। जितेन्द्र कुमार, सर्व प्रकाश, अभव्या प्रकाश, श्रुति कुमारी, गीता कुमारी, सोनी देवी, डा. एच.पी.सिंह, विकास मौडिवाल, अजय साह, विकास कुमार पंडित, अनंत कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
राष्ट्रगान से सम्मेलन का प्रारम्भ तथा स्वागतगान शाम्भवी प्रकाश द्वारा प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज कोषाध्यक्ष डा. वीणा प्रकाश ने किया।