By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    जनविश्वास के 38 साल बेमिसाल: ‘नव हलचल’ से शुरू हुआ सफर ‘नवबिहार टाइम्स’ बनकर पहुंचा 39वें पड़ाव पर

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जनसरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर गूंजा ‘मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य’ का संदेश

    अधिकार, स्वास्थ्य और सुरक्षा: नारायण वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज में मना…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    विधान परिषद के मंच पर दिखी सियासी सौहार्द की तस्वीर, मुस्कुराते नजर आए सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के…

    By Betab Ahmad
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    गिरिडीह में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, बहू और ससुर की टांगी से काटकर हत्या

    पचंबा थाना क्षेत्र के सुंडी टोला में वारदात से दहशत, मृतका की…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, झरिया से बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंची संगत

    तीन दिवसीय समारोह का हुआ शुभारंभ, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे और…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    लेवी मांगने आए PLFI के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

    देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक, मोबाइल और संगठन के तीन पर्चे बरामद;…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

जनविश्वास के 38 साल बेमिसाल: ‘नव हलचल’ से शुरू हुआ सफर ‘नवबिहार टाइम्स’ बनकर पहुंचा 39वें पड़ाव पर

नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर गूंजा ‘मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य’ का संदेश

विधान परिषद के मंच पर दिखी सियासी सौहार्द की तस्वीर, मुस्कुराते नजर आए सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

शहादत दिवस पर गृह जिले में याद किए गए वीर जगतपति

NBT Admin
Last updated: August 11, 2024 3:20 pm
By NBT Admin
Share
5 Min Read
SHARE

शहीद जगतपति की वीरता और शौर्य को पाठ्यक्रम में शामिल करना जरूरी : कमल किशोर

औरंगाबाद। नवबिहार टाइम्स संवाददाता 

- Advertisement -

1942 की अगस्त क्रांति के दौरान आज ही के दिन अंग्रेजों की गोली से पटना में बिहार विधानसभा एवं सचिवालय के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के क्रम में अपने छह साथियों के साथ शहीद हुए जगतपति कुमार को उनके गृह जिले औरंगाबाद में श्रद्धापूर्वक याद किया गया और कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीर जगतपति अमर रहे के नारे लगाए गए।

- Advertisement -

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने जिला मुख्यालय में स्थापित उनकी दो प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। गौरतलब है कि आजादी की लड़ाई में औरंगाबाद जिले से अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले जगतपति कुमार एकमात्र अमर सेनानी थे लेकिन इनके बलिदान दिवस पर राज्य सरकार या जिला प्रशासन की ओर से उनके गृह जिले में कोई भी राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाने का मलाल जिलावासियों को है।

- Advertisement -

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा कि बिहार के वीर सपूत जगतपति कुमार ने हमारे तिरंगे के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उनकी शहादत को याद करना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वीर जगतपति की जीवनी तथा उनकी वीरता एवं शौर्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। श्री किशोर ने कहा कि वर्तमान दौर में उनकी राष्ट्रप्रेम की भावना को एक बार पुनः जागने की जरूरत है।

गौरतलब है कि शहीद जगतपति का जन्म औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के अंतर्गत खरांटी गांव के एक जमींदार परिवार में हुआ था वह 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय मात्र 19 वर्ष के थे। 11 अगस्त 1942 को पटना में युवकों की एक टोली ने सचिवालय के भवन पर तिरंगा और झंडा फहराने की कोशिश की। उस वक्त जगतपति कुमार पटना में रहकर बीएन कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। वह भी इस जुलूस में शामिल होकर उसका नेतृत्व कर रहे थे। जैसे ही देशभक्तों की टोली पटना सचिवालय के पास तिरंगा फहराने के लिए पहुंची, पटना के तत्कालीन अंग्रेज डिप्टी पुलिस कमिश्नर के आदेश पर फायरिंग कर दी गई।

इस फायरिंग में जगतपति कुमार सहित कुल सात वीर युवकों ने अपनी शहादत दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार संतोष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय ने कहा कि शहीद जगतपति कुमार ने देश के लिए अपना खून बहाया है तथा हर भारतीय उनका कर्जदार है।

- Advertisement -

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रदेश सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रसाद, जिला महासचिव अजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम अम्बष्ट, अपर लोक अभियोजक उदय कुमार सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, राजेश कुमार, संजय सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, अभय सिन्हा, सुनील सिन्हा, सुनील कुमार, मधुसूदन प्रसाद सिन्हा, प्रेम कुमार, आर्यन सिन्हा समेत सैकड़ों लोगों ने आज शहीद जगतपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

पाठ्यक्रमों में शामिल हो शहीद जगतपति की गौरव गाथा

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा है कि शहीद जगतपति कुमार की शहादत पूरे देश और बिहार के लिए गौरव की दास्तां है और वह लोगों में राष्ट्र प्रेम की भी भावना उत्पन्न करती है। आज जब हम राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं। अगर इसी क्रम में शहीद जगतपति की जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए तो स्कूली विद्यार्थी अपने बिहार के इस महान सपूत के कार्यों से अवगत होंगे और उनकी स्मृति को ज्यादा स्थायी बनाया जा सकता है। श्री प्रसाद एवं श्री किशोर ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों में जगतपति की शहादत की कहानी शामिल किए जाने से बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

जनविश्वास के 38 साल बेमिसाल: ‘नव हलचल’ से शुरू हुआ सफर ‘नवबिहार टाइम्स’ बनकर पहुंचा 39वें पड़ाव पर
लेटेस्ट न्यूज़
नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर गूंजा ‘मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य’ का संदेश
लेटेस्ट न्यूज़
विधान परिषद के मंच पर दिखी सियासी सौहार्द की तस्वीर, मुस्कुराते नजर आए सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव
लेटेस्ट न्यूज़
डेहरी की सियासत में गूंजेगी शहनाई: तेजस्वी यादव की मौजूदगी से खास बनेगा गुड्डू चंद्रवंशी के बेटों का विवाह
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गिरिडीह में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, बहू और ससुर की टांगी से काटकर हत्या
लेटेस्ट न्यूज़
557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, झरिया से बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंची संगत
लेटेस्ट न्यूज़
सुरक्षा में चूक पर एसपी एम. राज का सख्त एक्शन, मां भलुनी भवानी मंदिर चोरी मामले में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
लेटेस्ट न्यूज़
धनरुआ में स्नैपचैट पर दोस्ती कर बनाया वीडियो, डिलीट के बहाने बुला कर सामुहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मुखिया के आवास पर अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

शिक्षिका के घर 20 लाख की बड़ी चोरी, चाचा और बेटों पर साजिश का आरोप

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

थाना प्रभारियों को दो दिनों के अंदर सभी लंबित BW वारंट पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नितिन नवीन के पटना आगमन से औरंगाबाद वासियों में है हर्ष का माहौल

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?