नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
अररिया। सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने से पूरे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की टॉपर सृष्टि कुमारी रही, जिन्होंने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं हर्षित राज ने 97% अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा यश केडिया, पीयूष कुमार और यशवी मित्तल ने 95-95% अंक प्राप्त किए।

अन्य प्रमुख सफल छात्रों में हमजा (94%), दीपन्निता दास गुप्ता (94%), शिल्पी (93%), एहसान जमील (92%), जिया कुमारी (90%), अदिति (90%), तस्लीम कौसर (90%), ताबीज नसीम (90%) एवं तासिब नसीम (90%) शामिल हैं।

इस वर्ष सीबीएसई परीक्षा में विद्यालय के कुल 196 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ. पाराशर त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आर. एस. रुंगटा एवं उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद रुंगटा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप एवं सम्मानित करने की घोषणा की।