नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के अवसर पर पटना में भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को इस जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह विजय लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बिरेंद्र चंद्रवंशी, पवन ठाकुर, अभय सिंह, इंदल सिंह चंद्रवंशी, अनिल कुमार चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, संजय चौहान, निविदा देवी, उपेंद्र कुमार चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।