एक युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा, घटना अड़की थाना क्षेत्र की
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। अड़की थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका रिम्स में उसका इलाज चल रहा है।
हादसा कोरवा-सिंदरी ग्रामीण सड़क पर डोरेया साप्ताहिक हाट के पास जेनाडीह स्थित फुटकल पेड़ के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक हाट से साइकिल पर घर लौट रहे 47 वर्षीय एक व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में दोनो युवको ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से एक घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। एक ही सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से डोरेया बाजार, मानकीडीह और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।