नवबिहार टाइम्स संवाददाता
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने बिजेंद्र चंद्रवंशी को औरंगाबाद भाजपा का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है जिसकी औपचारिक घोषणा कल यानी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में की जाएगी। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही चर्चाओं का बाजार खत्म हो जाएगा क्योंकि बिहार के अन्य जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा पहले ही हो चुकी है लेकिन औरंगाबाद में नहीं हुई थी जिसके बाद से यहां जिले भर में तरह–तरह की चर्चाएं हो रही थी।
जानकारी के अनुसार बिजेंद्र चंद्रवंशी नवीनगर प्रखंड के इटवां के निवासी हैं और पहले यह भाजपा में जिला मंत्री के पद पर रह चुके हैं। इसके बाद दिसंबर में इन्हें माली मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। अब एक नई जिम्मेदारी इन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में मिल रही है। ऐसे में सबकी निगाहें अब इनके ऊपर टिकी हुई हैं क्योंकि आगामी कुछ महीनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है।