नवबिहार टाइम्स संवाददाता
औरंगाबाद। 31 जनवरी को आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आज गेट स्कूल के मैदान से एनडीए के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में प्रचार रथ को रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से आम जन तक कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष को सुनने के लिए गेट स्कूल के मैदान में आएंगे। सभी लोग इस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए उत्साहित हैं। यह कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
इस दौरान मुख्य रुप से जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, हम के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चंद्रवंशी, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, आरएलएम के जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, भाजपा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा, राहुल सिंह, दीपक कुमार, उज्जवल सिंह रिशु, हम के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी सूरज कुमार राय, युवा प्रदेश सचिव सह मुखिया संतोष गौतम, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, अंकित, गोलू, जदयू के जिला प्रवक्ता रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी, ओंकारनाथ सिंह, जदयू अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नियाज अहमद, जिला महासचिव रितेश सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अवधेश राम, लोजपा से रॉकी राज, अशोक पासवान, अरविंद सिंह, रमेश पासवान, कुमार आर्या, रवि कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।