नवबिहार टाइम्स संवाददाता
औरंगाबाद। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह का ग्राम संपर्क यात्रा आज यानी बुधवार से शुरू होगा।
बारुण के जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नबीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारुण प्रखंड के पिपरा ग्राम पंचायत में 5 फरवरी को पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह 11 बजे नारायण खाप, 11:30 बजे कटहा, 12:00 बजे जांनपुर, 1 बजे धुरिया, 1:30 बजे खरजामा, 2 बजे मंगरहिय, 3 बजे बरौली, 4 हस्या बीघा, गुलजार बिगहा, 4:30 बजे कर्मा एवं 5 बजे पिपरा गांव में जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रम में जदयू के सभी वरीय कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे।