नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मदनपुर। प्रखंड के खिरियावां पंचायत में बरियावा और गया जिले की सीमा क्षेत्र चाल्हो पहाड़ से निकलने वाली झरना आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। इसका आनंद उठाने के लिए सैलानियों का भीड़ उमड़ रहा है। चाल्हो पहाड़ पर बारिश की पानी जमाव होते ही झरना के रुप में पहाड़ से गिरता है। झरने के आसपास के क्षेत्र में पक्षियों की आवाज और हरी-भरी वादियां पर्यटकों को आकर्षिक करती हैं। इसके वाबजूद यहां सैलानियों के आने के लिए सड़क की सुविधाएं नहीं हैं, जो लोग यहां आते भी वे लोग अपने वाहन को बरियावां लगा देते हैं।
लोग यहां आकर प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाते हैं। पर्यटन स्थल के रूप में इसके विकास की संभावनाएं हैं। सरकार और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयास से इस क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल विकसित किया जा सकता है। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र का विकास होगा। लोगों के आर्थिक जीवन स्तर में सुधार होगा और वे अपने क्षेत्र के विकास में योगदान कर पाएंगे।
ग्राम पंचायत खिरियावां के मुखिया सविता देवी ने कहा पर्यटन क्षेत्र बनने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, वहीं ग्राम पंचायत का विकास होगा। इससे हमारे क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। समाजसेवी रंजीत कुमार यादव ने कहा पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने पर हम अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे। इससे हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और हम अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित कर पाएंगे।