नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मदनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा निर्भिक होकर अपना मत का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया। प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जुड़ाही मतदान केन्द्र संख्या- 416 पर ईवीएम खराब होने के कारण करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। सिरौंधा मतदान केन्द्र- 419 पर पहली बार वोट डालने के लिए आई एक युवती रिंकी कुमारी, मुंशी बिगहा के कुंडिल कुमार, चंदन कुमार एवं रौशन गुप्ता ने कहा वोट विकास की मुद्दे पर डालने आए हैं। बादम बूथ संख्या- 420 पर 20 वर्षों के बाद यहां के लोग पुनः वोट डालें।
बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ है। किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। जोनल मजिस्ट्रेट गंगाधर महतों ने बताया कि सुबह छह बजे से मतदान केन्द्र पर पहुंच गए। 7 बजे से वोटिंग शुरुआत हुआ है। शांति से चुनाव सम्पन्न हुआ है। प्रखंड मुख्यालय के अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुलाबी आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थे जहां महिला मतदान कर्मी व अधिकारी थे। वहीं जय प्रभा उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार और बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर पारा मिल्ट्री फोर्स की तैनाती की गई थी जिस कारण शांति सौहार्द से मतदान हो सका है।