नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिला नियोजन पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा सूचित किया जाता है कि बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो को मॉरीशस देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों से विभिन्न पदों पर रिक्तियों का विवरण प्राप्त हुआ है। जिनसे संबंधित कार्यदायित्व, वेतनमान, आयु सीमा तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत् प्रस्तुत है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना आवेदन अथवा बायोडाटा 21 नवम्बर तक जिला नियोजनालय, औरंगाबाद में कार्यालय समय के भीतर अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि योग्य अभ्यर्थियों की संकलित सूची निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, पटना को समयोचित रूप से उपलब्ध कराई जा सके।
रिक्तियों का विवरण
कैशियर के 85 पद उपलब्ध। आयु सीमा 23 से 40 वर्ष। मासिक सकल वेतन 17685, इन हैंड वेतन। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य।
वर्कर के 66 पद, टेक्नीशियन के 4 पद, वेल्डर के 1 पद, ड्राइवर के 5 पद, इलेक्ट्रिशियन के 4 पद तथा कूक के 5 पद उपलब्ध। सभी पदों हेतु आयु सीमा 23 से 40 वर्ष। मासिक वेतन 17000 से 17110 इन हैंड वेतन। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य।
टेक्नीशियन के 2 पद उपलब्ध। आयु सीमा 35 से 50 वर्ष। मासिक वेतन 40000। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य।
ऑपरेटर के 2 पद उपलब्ध। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष। मासिक वेतन 18000। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य।