संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से औरंगाबाद के वैश्य परिवार में है खुशी की लहर
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद भाजपा के वरिष्ठ वैश्य नेता सह अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने संजय सरावगी की महान छवि को देखकर ही उन्हें बिहार का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से औरंगाबाद के वैश्य परिवार में खुशी की लहर है।
श्री गुप्ता ने कहा कि संजय सरावगी का बिहार के दरभंगा जिले में 1969 में जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा में एमबीए की डिग्री हासिल की, फिर उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत एबीवीपी छात्र संगठन से शुरू हुआ। पहले अपने वार्ड का वार्ड आयुक्त बने, फिर वर्ष 2005 में दरभंगा जिले के विधायक निर्वाचित हुए। 2005 से लेकर 2025 तक विधायक बने। 2025 में उन्हें भूमि एवं सुधार राजस्व मंत्री बनाया गया। अपने जिले में जनता के विश्वास को हमेशा कायम रखें। जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। इनका जीवन हमेशा सादगी से भरा रहता है। आज भी अपने क्षेत्र में वे पुराने स्कूटर से चलते हैं। इनकी सोच एवं व्यवहार हमेशा जनता के प्रति समर्पित रहता है।
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संजय सरावगी ने पूरे बिहार प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह आप लोगों का आशीर्वाद है जो मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं सभी कार्यकर्ताओं की कमी को अवश्य पूरा करूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों में औरंगाबाद के नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, गिव एंड टेक के सुनील गुप्ता, फुटपाथ संघ के दिलीप गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्ता, हलवाई संघ के राजेश गुप्ता, आर्यन महाजन के राहुल राज, व्यवसायी अजीत चंद्रा, राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अरुण गुप्ता, लूटन गुप्ता, लखन गुप्ता, रितेश गुप्ता, मंतोष गुप्ता, टीपू गुप्ता, पंकज स्वर्णकार, गौरव अकेला, राजकुमार लहरी आदि शामिल हैं।