गोरेश्वर नारायण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मना
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। नबीनगर प्रखंड क्षेत्र के चंद्रगढ़ स्थित गोरेश्वर नारायण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव पंकज कुमार सिंह एवं प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और युवाओं के प्रति उनके संदेशों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि सही दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करे तो वह न केवल अपने भविष्य को संवार सकता है बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कॉलेज के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम की मिसाल है। उन्होंने छात्रों से विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारने की अपील की।
इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्राचार्य विनय कुमार सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, शिक्षा दर्शन एवं युवाओं के प्रति उनके संदेशों पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को आत्ममंथन करने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में रामसागर, सुनील कुमार सिंह, सुशील कुमार, महेंद्र कुमार यादव, सौरभ सिंह, अमित गुप्ता, पंकज कुमार, शिवकेश सिंह, लवली सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अमित सिंह, मनीष कुमार, सुमित कुमार, प्रफुल्ल कुमार, पिंटू कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार सिंह, शुभम कुमार एवं इरशाद अहमद सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।