नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। पटना-गया रेलखंड के पोठही रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक पैसेंजर ट्रेन के चालक की तबीयत बिगड गई, जहाँ आनन फानन मे तारेगना स्टेशन को सूचना दी गई, जहाँ मेडिकल टीम बुलाकर ईलाज कराया गया। इलाज कर रहे डॉ आनंद ने बताया की तरेगना स्टेशन मास्टर, मसौढ़ी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 63395 के लोको पायलट (चालक) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसका नाम विकास कुमार है।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन पोठेही से मसौढ़ी–तरेगना स्टेशन की ओर आ रही थी तथा चालक को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसौढ़ी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आनंद एवं उनकी टीम तुरंत स्टेशन पहुँची। ट्रेन के मसौढ़ी–तरेगना स्टेशन पर पहुँचते ही लोको पायलट का ट्रेन पर ही प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। चिकित्सकीय जांच के उपरांत उन्हें आवश्यक दवाइयाँ दी गईं और कुछ समय निगरानी में रखा गया।
उपचार के बाद लोको पायलट की स्थिति सामान्य एवं स्थिर पाई गई। स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे ट्रेन को मसौढ़ी से गया के लिए सुरक्षित रूप से रवाना हुए।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसौढ़ी की टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक संभावित गंभीर स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सका। वहीं तारेगना स्टेशन मास्टर ने बताया की 11.18 मिनट मे तारेगना ट्रेन पहुंची थी जहाँ इलाज होने के बाद 11.26 मे ट्रेन को खोला गया।