नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के अंतर्गत शनिवार को पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा के बच्चे बोधगया और गया जी घूमने गए। परिभ्रमण दल को प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने बताया कि आठवीं कक्षा के 40 बच्चे परिभ्रमण पर गए। उन्होंने बताया कि बच्चे बोधगया में महाबोधि मंदिर, 80 फीट ऊंची बुद्ध की मूर्ति और अन्य बौद्ध मंदिरों का दर्शन किया। ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि पर बच्चों ने जहाँ ऐतिहासिक चीजों को प्रत्यक्ष देखा, वहीं बोधिवृक्ष की छाया में बैठकर शांति का अनुभव किया।
बच्चों ने गयाजी में फल्गु नदी पर बने रबर डैम का अवलोकन भी किया। उच्च तकनीक से बने रबर डैम को देखकर बच्चे बहुत प्रभावित हुए। परिभ्रमण दल में शिक्षक सतीश कुमार सिंह और शिक्षिका कुमारी नंदिनी एवं अन्य बच्चे भाग लिए।