भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और निर्माण सामग्री बरामद
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
रामगढ़। रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने आज पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस हॉल में एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री के उद्भेदन की जानकारी दी। यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसे पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम तक पहुंचाया गया है। यह अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री गोला थाना क्षेत्र के ग्राम ऊपरखखरा टोला के एक बंद घर मे स्थित था जहा अवैध विदेशी शराब निर्माण कर भण्डारण करने के बाद तस्करी करने की योजना थी।
इसके उद्वेदन के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक एसआईटी का गठन किया था जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन वत्स ने किया था। पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामगढ़ जिले के गोला में एक अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का उद्वेदन किया गया है वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके साथ भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब खाली बोतले स्टीकर और स्परिट बरामद किया गया है, 250 पेटी विदेशी शराब करीब 18 सौ लीटर तैयार किया हुआ शराब, करीब 20000 विभिन्न कंपनियों के बोतल के कैप इसके अतिरिक्त भी और कई ऐसे समान हैं जो शराब निर्माण में कार्य होते हैं उनको भी बरामद किया गया है इससे जुड़े अन्य भी अपराधियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।