नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस साइबर अपराधियों को दबोचने के लिए लिए लगातार अभियान चला रही थी। इसी कड़ी ने पुलिस ने बेंगाबाद के कोलहरिया जंगल में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 11 मोबाइल, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक भी जप्त किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक आबिद खाँ के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला कि वे गैस बिल और ई चालान जैसी फर्जी फाइलें की एप्लीकेशन भेजकर लोगों को ठगते थे। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता था और खाते से पैसे निकल जाते थे।
एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र मंडल, कृष्णा मंडल उर्फ बागी, ईश्वर मंडल समेत 6 लोग शामिल हैं। सभी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनमें से दो अपराधी पूर्व में भी गिरिडीह और दिल्ली जेल जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें। साथ ही उन्होंने आगे और भी कार्रवाई करने की बात कहे।