By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    नाले में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ जिंदगी की जंग हारा, 16 घंटे बाद मिला शव

    बेताब अहमद औरंगाबाद। कल तक जिस घर में 14 साल के मासूम…

    By Editor NBT
    Bihar

    ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ नबीनगर की कार्रवाई, 5,400 रुपये की शराब बरामद

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो नबीनगर। ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल नबीनगर…

    By Editor NBT
    Bihar

    बिहार शराबबंदी: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो समस्तीपुर। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    “छात्रों को 48 घंटे का अल्टीमेटम सरकार की हताशा और राजनीतिक अहंकार को दर्शाता है” – केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय

    नवबिहार टाइम ब्यूरो  रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    रांची में प्रस्तावित अनूठी महिला विश्वविद्यालय का भूमि पूजन, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रखी आधारशिला

    3 से 8 वर्ष की बच्चियों के प्रवेश से शुरू होगी शिक्षा…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    सिंदरी में एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ ‘शव यात्रा’, किराया बढ़ोतरी और क्वार्टर तोड़ने के टेंडर पर फूटा आक्रोश

    सैकड़ो महिला-पुरुषों ने निकाला विरोध जुलूस, रोडाबांध चौक पर पुतला दहन; मांगें…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

नाले में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ जिंदगी की जंग हारा, 16 घंटे बाद मिला शव

ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ नबीनगर की कार्रवाई, 5,400 रुपये की शराब बरामद

बिहार शराबबंदी: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

नाले में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ जिंदगी की जंग हारा, 16 घंटे बाद मिला शव

Editor NBT
Last updated: September 5, 2026 12:11 pm
By Editor NBT
Share
4 Min Read
SHARE

बेताब अहमद

औरंगाबाद। कल तक जिस घर में 14 साल के मासूम सौरभ की किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां सिर्फ चीख-पुकार और मातम का सन्नाटा है। औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र के बघोई टोले मिल कोठी गांव में शनिवार की सुबह एक ऐसा वज्रपात हुआ, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जखौरा नाले के गहरे पानी और कीचड़ ने एक हंसते-खेलते छात्र को हमेशा के लिए अपनों से छीन लिया।

- Advertisement -

नहाने गया था मासूम, पर लौट कर नहीं आया। यह दर्दनाक दास्तां हसपुरा थाना क्षेत्र के बघोई टोले मिल कोठी गांव में शुक्रवार की दोपहर शुरू हुई। सुरेंद्र यादव का 14 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार अन्य बच्चों की तरह गर्मी से राहत पाने के लिए जखौरा नाले में नहाने गया था। बच्चे पानी में अठखेलियां कर रहे थे, लेकिन किसे पता था कि नाले का वो गहरा पानी सौरभ के लिए काल बन जाएगा। नहाते-नहाते सौरभ गहरे पानी की ओर चला गया। पानी के तेज बहाव और गहराई ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

जब शाम तक सौरभ घर नहीं लौटा, तो मां-बाप का कलेजा कांप उठा। अनहोनी की आशंका में परिजन उसे हर जगह ढूंढने लगे। तभी पता चला कि उसे नाले की तरफ देखा गया था। सूचना मिलते ही हसपुरा पुलिस और ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में ही नाले में उतरकर खोजबीन शुरू की। टॉर्च की रोशनी में अपनों को ढूंढती बेबस आंखें पूरी रात नाले की खाक छानती रहीं, लेकिन रात के अंधेरे ने उनकी उम्मीदों को तोड़े रखा।

- Advertisement -

शनिवार की सुबह आखिरकार वह खबर आई जिसने माता-पिता के कलेजे को छलनी कर दिया। करीब 16 घंटे की भारी मशक्कत के बाद सौरभ का निष्प्राण शरीर नाले के कीचड़ में धंसा हुआ मिला। जैसे ही सौरभ के शव को बाहर निकाला गया, वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, तो पिता सुरेंद्र यादव अपने लाडले के शव को देखकर सुध-बुध खो बैठे हैं। गांव का हर चूल्हा आज ठंडा है और हर आंख में सिर्फ आंसू हैं। एक मासूम की जलसमाधि ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई। इस दुखद घड़ी में पूरा गांव पीड़ित परिवार पिता सुरेंद्र यादव, मां रजानती देवी और भाई अनुज के साथ खड़ा नजर आया। हादसे ने ग्रामीण इलाकों में बच्चों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में पानी की गहराई और छुपा हुआ कीचड़ बच्चों के लिए एक अदृश्य काल साबित होता है। हादसे से सबक लेते हुए ग्रामीणों ने अब अन्य परिवारों से विशेष अपील की है कि माता-पिता अपने बच्चों को अकेले या बिना देखरेख के जलाशयों, नदियों या नालों की तरफ न जाने दें। बच्चों को पानी की गहराई और कीचड़ के जोखिमों के बारे में जागरूक किया जाए।

- Advertisement -

हसपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें। यह हादसा हमें याद दिलाता है कि थोड़ी सी सावधानी और बच्चों पर रखी गई नजर, किसी भी हंसते-खेलते परिवार को ऐसे गहरे सदमे से बचा सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ नबीनगर की कार्रवाई, 5,400 रुपये की शराब बरामद
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार शराबबंदी: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
“छात्रों को 48 घंटे का अल्टीमेटम सरकार की हताशा और राजनीतिक अहंकार को दर्शाता है” – केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय
लेटेस्ट न्यूज़
स्वरा भास्कर के बयान और आरक्षण पर मैथिली ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया- बोलने से पहले विषय का अध्ययन करना चाहिए
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बक्सर यौन शोषण मामले पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सख्त, सभी स्कूलों के लिए बनेगी एसओपी
लेटेस्ट न्यूज़
151 एकड़ अधिग्रहित भूमि पर धान की फसल पर चली जेसीबी, किसानों का विरोध
National लेटेस्ट न्यूज़
बैंकिंग सुविधा का हुआ विस्तार, बीओआई की खुली शाखा
National लेटेस्ट न्यूज़
खेल के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

टॉप टेन अपराधियों की लिस्‍ट में शामिल कुख्यात शाहिद गिरफ्तार 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, उड़ाई 12 लाख की संपत्ति 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

आइस्क्रीम विक्रेता की मौत पर लोगों ने की सड़क जाम 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन छात्राओं को चपेट में लिया, मौत 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?