नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। अक्टूबर की शुरुआत में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी नई दर के अनुसार 19 किलो का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 3115 रुपये में मिलेगा। इसकी कीमत में 71 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दर एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई है।
वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 1040 रुपये में ही मिलेगा। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। अलग-अलग सिलेंडरों की नई कीमतेंv14.2 किलो सिलेंडर 1040 रुपये, 5 किलो घरेलू सिलेंडर 386 रुपये, 10 किलो कंपोजिट 750.50 रुपये, 5 किलो कंपोजिट: 386 रुपये और 19 किलो वाणिज्यिक 3115 रुपये।
एफटीएल सिलेंडर की भी तय हुई नई दर 5 किलो एफटीएल नया कनेक्शन 1982.50 रुपये, 5 किलो एफटीएल रिफिल 861.50 रुपय, 2 किलो एफटीएल पीओएस नया कनेक्शन 1067.50 रुपये, 2 किलो एफटीएल पीओएस रिफिल 359.50 रुपये, 47.5 किलो सिलेंडर 7781 रुपये,
इसके अलावा 19 किलो नैनो कट की कीमत 3287.50 रुपये, 19 किलो एक्स्ट्राटेज 3137.50 रुपये और 47.5 किलो एक्स्ट्राटेज 7837.50 रुपये निर्धारित की गई है। 10 किलो एफटीएल एक्स्ट्रालाइट के नए कनेक्शन की कीमत 4942.50 रुपये और रिफिल की कीमत 1756.50 रुपये होगी।