मरांची थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट बिंद टोली की घटना, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मोकामा। पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपक महतो, पिता छोटू महतो, निवासी सिमरिया घाट बिंद टोली, थाना मरांची, जिला पटना के रूप में हुई है।
इस संबंध में मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आरोपित पर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर मरांची थाना कांड संख्या 119/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।