नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
शिवनी, मध्य प्रदेश। शिवनी के त्योहार दीवाली की खुशियां एक ही पल में मातम में बदल गईं। जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब नींद की आगोश में डूबे एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि छह हंसते-खेलते जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो गईं। दो महीने के उस मासूम को क्या पता था कि जिस घर में वह चैन की नींद सो रहा है, वहां मौत इस कदर दबी पांव आएगी। इस वीभत्स हादसे ने पूरे इलाके की आंखें नम कर दी हैं।मध्य प्रदेश के सिवनी और कटनी में दीवाली की रात और सुबह हुए अलग-अलग भीषण अग्निकांडों में एक ही परिवार के छह-छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या दीये से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में गहरा शोक है। वेबसाइट लोकमत न्यूज़ पर इस हादसे की विस्तृत जानकारी दी गई है।

आग कटनी के बरही में एक तीन मंजिला मकान में लगी और देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि फायर ब्रिगेड की टीम भी लोगों को समय रहते रेस्क्यू नहीं कर सकी। इस दर्दनाक हादसे में 77 साल के पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी और बहू समेत 6 सदस्यों की मौत हो गई। दिवाली की रात हुए इस भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की देरी और फायर ब्रिगेड की बदहाली को लेकर लोगों में गुस्सा है। शवों को बाहर निकालने में 5 घंटे का वक्त लग गया। लोगों की मांग है कि जिनकी लापरवाही से 6 लोगों की मौत हुई है।
विजयराघवगढ़ के एसडीओपी वीरेंद्र धुर्वे ने बताया कि बरही थाने के वार्ड नंबर 11 में पूरन अग्रवाल का घर है। तीन मंजिल के इस घर में ग्राउंड फ्लोर पर एक क्रॉकरी शॉप है और ऊपर के दो फ्लोर पर उनका निवास था। कुछ अज्ञात कारणों से बीती रात लगभग 12 या 12:30 बजे के आसपास वहां पर आग लग गई थी। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पूरा कंट्रोल किया गया। उसके बाद देखा गया तो घर के कुल 6 लोग मृत अवस्था में पाए गए। उन्होंने आगे बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है। हो सकता है कि दीपक या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। 6 मृतकों में दो बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है, एक महिला हैं और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। रेस्क्यू में लगभग 5 से 6 घंटे का टाइम लगा। इस घटना में दो लोग बचे हैं जो शुरुआत में ही नीचे आ गए थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले हाल में धार में हुए एक हादसे में कार में सवार 4 युवक जिंदा जल गए थे।
दीवाली के उल्लास के बीच घटी यह त्रासदी घर और व्यापारिक परिसरों में ‘फायर सेफ्टी’ (अग्नि सुरक्षा) के इंतजामों की पोल खोलती है। सोते समय शॉर्ट सर्किट या दीये की चिंगारी से लगी इस आग में छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह घटना सबक देती है कि घरों में वेंटिलेशन, एग्जिट के रास्ते और बिजली की वायरिंग की समय-समय पर जांच कितनी जरूरी है, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।