नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मसौढ़ी। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर सोमवार को सिटी एसपी पूर्वी शैलजा, डीएसपी और एसडीएम पूरे दलबल के साथ मसौढ़ी के मणीचक सूर्य मंदिर तालाब घाट और पुनपुन घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान छठ घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मणीचक मसौढ़ी सूर्य मंदिर तालाब घाट पर भीड़ नियंत्रण को लेकर खास तौर पर कई दिशा-निर्देश दिए गए। वैकल्पिक मार्गों पर भी चर्चा की गई, ताकि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

इस दौरान मंदिर कमेटी के सचिव नवल भारती ने तालाब घाट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। मौके पर एसडीएम धनराज कुमार, डीएसपी राघव दयाल सहित सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी शैलजा ने कहा है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए वह प्रतिबद्ध है। बहरहाल पिछले साल मसौढ़ी अनुमंडल में 76 छठ घाट चिन्हित किए गए थे, 28 से ज्यादा अति संवेदनशील घाट बनाए गए थे इस बार भी तैयारी जोर से की जा रही है।