नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. सहयोग शिविर में आए मामलों के निपटारे में देरी और लापरवाही बरतने के आरोप में एक साथ 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों पर सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई समय पर पूरी नहीं करने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक, सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका समाधान किया जाना है. इसके लिए सहयोग पोर्टल पर समय-सीमा भी निर्धारित की गई है. संबंधित अधिकारियों को तय समय के भीतर मामलों की सुनवाई पूरी कर उनका निपटारा करना होता है. इसके बावजूद कई अधिकारियों ने निर्धारित समय में सुनवाई पूरी नहीं की और मामलों को लंबित रखा.