मोथा गांव के युवक ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से पूरा किया पायलट बनने का सपना, परिवार और जिले में खुशी का माहौल
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
अरवल। जिले के मोथा गांव निवासी हिमांशु राज ने पायलट बनकर अपने माता-पिता, परिवार, गांव और पूरे अरवल जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
हिमांशु राज के पिता सत्येंद्र सिंह भदासी पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं और वर्तमान में कैनाल विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। हिमांशु ने अपनी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर पायलट बनने का सपना साकार किया है। उनकी सफलता परिवार के लिए गौरव का क्षण होने के साथ ही मोथा गांव और अरवल जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।
हिमांशु राज की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी अपने भविष्य को लेकर नई उम्मीद और उत्साह जगा है।