अधिकार, स्वास्थ्य और सुरक्षा: नारायण वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज में मना बाल दिवस
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। बच्चों के सपनों और उनके अधिकारों को पंख देने के उद्देश्य से नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बाल दवस के अवसर पर “मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य” विषय पर आधारित पर जीएनएम द्वितीय वर्ष के 16 विद्यार्थियों ने स्कूली बच्चों के बीच पहुँचकर जागरूकता की एक नई रोशनी जगाई।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और उज्ज्वल भविष्य की दिशा दिखाना था, साथ ही उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर देना था। विद्यार्थियों ने भाषण और शैक्षिक लघु नाटिका के माध्यम से बाल सुरक्षा, कल्याण और आत्म-विश्वास का संदेश सहज तरीके से पहुँचाया। संवादात्मक गतिविधियों के बीच बच्चों की रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति निखरकर सामने आई, जिसे स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनाया।
संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग संकाय की डीन-सह-प्राचार्या प्रो. डॉ. के. लता और उप-प्राचार्या प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें नारायण वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य का विशेष सहयोग रहा। स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का आनंद लिया। छात्रों ने भाषण और लघु नाटिका के माध्यम से बाल अधिकार, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम का सफल समन्वय, सुश्री ग्लोरी पैकियाथाई, सुश्री शशिका त्रिपाठी एवं सुश्री उपासना कुमारी ने किया।