फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; आरोपी का मोबाइल बंद
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गयाजी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं धमकी भरी टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर वायरल पोस्ट के मामले में चंदौती थाने में हबीपुर निवासी अपने को दबंग गुड्डू कहने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस संबंध में आज दिनांक 26 नवंबर गुरुवार की सुबह 9 बजे थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जबकि उसका मोबाइल भी बंद है। वहीं, सिटी एसपी अभिनव ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले तत्कालीन एसएसपी हरप्रीत कौर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में भी इसकी गिरफ्तारी होगी।