शेरघाटी। नवबिहार टाइम्स संवाददाता
बरहा मुख्य मार्ग बिकुआ खुर्द गांव के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित होने से एक स्कूटी चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें स्कूटी पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनों युवक की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत अंर्तगत फुलवरिया निवासी आनंद कुमार व सुधीर कुमार के रूप में किया गया है। वहीं ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया। इलाज के दाैरान एक युवक आन्नद कुमार की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक सुधीर कुमार का इलाज चल रहा है।
वहीं इस संबंध में स्थानीय मुखिया सियावर कुमार रजक ने बताया कि दोनों युवक मैगरा बाजार में अपना सैलून का दुकान चलाते थे। जो दुकान बंद कर फलुवरिया घर जा रहा था। वहीं घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर बिकुआ खुर्द गांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दोनों सहोदर भाई घायल हो गये। दोपहर तकरीबन तीन बजे शव फुलवरिया गांव शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों चीख और चीत्कार से पुरा मंच गया। पुरा गांव गमगीन हो गया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया सियावर कुमार रजक, पूर्व मुखिया महेंद्र दास सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे थे।