By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

विश्व प्रसिद्ध बासुकीनाथ श्रावणी मेले का उद्घाटन कल, संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित तीन मंत्री रहेंगे उपस्थित

हार्डकोर 16 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्म समर्पण, हथियार और गोला बारूद पुलिस को सौंपा

धनबाद में चल रही है ईडी की छापेमारी, कोयला कारोबारियों में हड़कंप

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

बिहार के विजन को यूपी ले जाएगी लोजपा रामबिलास, नया नारा- यूपी फर्स्ट-यूपी वाले फर्स्ट

NBT Admin
Last updated: April 26, 2026 9:37 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

30 अप्रैल को विभिन्न जिलों में एमपी, एमएलए करेंगे बैठक

उपेंद्र कश्यप

- Advertisement -

दाउदनगर। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए से अलग होकर अकेले 135 सीट पर चुनाव लड़ी। नतीजा जदयू अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच गई थी। तब इस पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा दिया था। जिसे डॉक्यूमेंट विजन बताया गया था। हालांकि चुनाव अकेले लड़ने को लेकर हुए मतभेद के कारण पार्टी में विभाजन हुआ और वर्ष 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का गठन हुआ। जिसके सर्वे सर्वे चिराग पासवान हैं।

अब पार्टी बिहार के छह साल पुराने डॉक्यूमेंट विजन को नए रंग ढंग में डालकर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है और वहां यह पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। तैयारी आरंभ हो गई है। पॉलिटिक्स की चाल बड़ी टेढ़ी होती है। शतरंज में घोड़ा भले ढाई चाल चलता है, लेकिन राजनीति की चाल को अंकों में बताना लगभग असंभव है। पार्टी अपना विस्तार करना चाहती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में उसने नारा दिया है – यूपी फर्स्ट- यूपी वाले फर्स्ट। यानी बिहार में जो नारा चिराग पासवान ने  2020 में दिया था, और 2025 में एनडीए के साथ रहकर चुनाव लड़ते हुए इसी नारे को आगे बढ़ाती रही उसका उसे लाभ भी हुआ।

- Advertisement -

अब इसी विजन के साथ वह उत्तर प्रदेश पहुंच रही है। कोशिश यह है कि पार्टी इस तरह के नारे से यूपी वालों को प्रभावित कर सके। भले ही केंद्र में एनडीए का हिस्सा है पार्टी, लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी है। स्थानीय मुद्दों और सामाजिक समूह विशेष कर दलित और बहुजनों के प्रतिनिधि के रूप में खुद को स्थापित करने की पार्टी कोशिश करती हुई दिख रही है। अब इसमें सफलता कितनी मिलेगी यह वक्त बताएगा। परिणाम आने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पार्टी की कोशिश यह भी है कि पूर्वांचलियों को प्रभावित किया जाए और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जाए।

- Advertisement -

महत्वपूर्ण यह है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित बहुजन काफी प्रभावशाली जातीय समूह है। इस वोट बैंक पर कई नेताओं के दावे हैं। ऐसे में लोजपा रामविलास की यह कोशिश एनडीए को लाभ पहुंचा सकती है। पार्टी के पिछड़ा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला प्रभारी बनाए गए ओबरा के विधायक डॉ प्रकाश चंद्र तथा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के प्रभारी बनाए गए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह डेहरी ऑन सोन के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। पार्टी के तमाम विधायक और सांसदों को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।

महत्वपूर्ण है कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कुल 27 विधायक और पांच सांसद हैं। जिसमें बिहार से 19 विधायक और पांच सांसद हैं। जबकि झारखंड से एक तथा नागालैंड व मणिपुर से छह विधायक हैं। सभी को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है ताकि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से खड़ी हो सके।

पोलिटिक्स बहुत टेढ़ी होती है। इसमें जो आज दिखती है, जरूरी नहीं कल वही हो।

- Advertisement -
TAGGED:Bihar First Bihari First
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

विश्व प्रसिद्ध बासुकीनाथ श्रावणी मेले का उद्घाटन कल, संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित तीन मंत्री रहेंगे उपस्थित
National लेटेस्ट न्यूज़
हार्डकोर 16 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्म समर्पण, हथियार और गोला बारूद पुलिस को सौंपा
National लेटेस्ट न्यूज़
धनबाद में चल रही है ईडी की छापेमारी, कोयला कारोबारियों में हड़कंप
National लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद में सब्जी उत्पादकों के लिए व्यापक योजना 
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बांकीपुर में एनडीए की जीत तय, दूसरे स्थान के लिए राजद और पीके में मुकाबला : प्रमोद सिंह
लेटेस्ट न्यूज़ National
पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
लेटेस्ट न्यूज़ National
निर्माणाधीन मकान से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
लेटेस्ट न्यूज़ National
मातृत्व अवकाश प्रकरण में दो लिपिकों पर कार्रवाई, डीईओ की भूमिका पर उठे सवाल
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

प्रत्येक पंचायत में स्पोर्ट्स क्लब के गठन और खेल मैदान विकसित करने की घोषणा

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

वन महोत्सव के तहत किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

दिनदहाड़े अस्पताल संचालिका की नृशंस हत्या, चिकित्सा जगत में आक्रोश

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

एनटीपीसी कांटी में 4 से 10 मार्च तक मनाया जाएगा सुरक्षा सप्ताह 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?