नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। अंछा पंचायत के ठाकुर बिगहा निवासी और किड्स एडू के पूर्व विद्यार्थी अंकुश यादव ने राजस्थान में आयोजित बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। गांव, विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।
अंकुश, अनिल यादव के पुत्र हैं, जो वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर में कार्यरत हैं। पिता के स्थानांतरण के कारण अंकुश को भी उनके साथ जाना पड़ा, लेकिन नई जगह पर भी उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया।
गौरतलब है कि अंकुश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किड्स एडू में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक प्राप्त की। विद्यालय के साथ उनका जुड़ाव आज भी बना हुआ है, जो उनकी जड़ों से जुड़े रहने की भावना को दर्शाता है।
उसकी इस उपलब्धि पर संस्था के निदेशक शम्भू कुमार व अन्य ने शुभकामनाएं दी है।