नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। सुअरा चकिया स्थित धेनुका इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य कुणाल केशव ने बताया कि छात्रों ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम दिया है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्राप्त अंकों के अनुसार ऐंजेल प्रीति ने 92%, प्रिया कुमारी ने 91%, संजना ने 89%, नैन्सी कुमारी ने 88.4%, तानिश कुमार सिंह और आफसा शमीन ने 88%, मुहम्मद राकीफ आलम ने 86%, प्रदीप कुमार ने 85% तथा पीयूष भारद्वाज ने 84% अंक प्राप्त किए।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में गणित, सामाजिक विज्ञान और हिन्दी में 97 अंक प्राप्त कर ऐंजेल प्रीति ने विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं प्रिया कुमारी ने विज्ञान में 94 अंक तथा अनामिका ने कंप्यूटर में 97 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव विनोद कुमार सिंह ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। वहीं निदेशक एवं निर्देशिका आनिश सिंह और ईशा राणा ने इसे शिक्षकों की मेहनत, अनुशासन और छात्रों की लगन का परिणाम बताया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।