By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल, विजिटर काउंटर पर पथराव, कक्षपाल को गोली मारने की धमकी

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता मसौढ़ी (पटना)। जेल जैसे अतिसंवेदनशील स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत, दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल के पास की घटना

    सड़क किनारे इकठ्ठा बालू बना जानलेवा नवबिहार टाइम्स संवाददाता दाउदनगर (औरंगाबाद)। दाउदनगर-नासरीगंज…

    By NBT Admin
    BiharJamui

    537वीं रविवारीय साइकिल यात्रा गिद्धौर में संपन्न, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो जमुई। रविवार को यात्रा के क्रम को जारी रखते…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandDeoghar

    महिला आरक्षण पर इंडी गठबंधन का असली चेहरा आया सामने : अन्नपूर्णा देवी

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  देवघर। देवघर में आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रामक प्रचार कर रही है : कांग्रेस

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  धनबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को हाउसिंग कॉलोनी…

    By NBT Admin
    JharkhandRanchi

    जमशेदपुर में मामूली विवाद में चाकूबाजी, तीन गंभीर घायल

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  जमशेदपुर। जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को बस्ती…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल, विजिटर काउंटर पर पथराव, कक्षपाल को गोली मारने की धमकी

अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत, दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल के पास की घटना

महिला आरक्षण पर इंडी गठबंधन का असली चेहरा आया सामने : अन्नपूर्णा देवी

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

औरंगाबाद में मिला महावटवृक्ष पांच शताब्दियों का है मौन साक्षी

NBT Admin
Last updated: January 9, 2025 5:04 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स की पहल ने इस हरित गाथा को दी एक नई उम्मीद 

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

- Advertisement -

औरंगाबाद। जिले के मदनपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में खड़ा वह महावटवृक्ष, जो पांच शताब्दियों का मौन साक्षी है, आज भी अपनी हर शाखा और पत्ते में समय की अनगिनत कहानियों को समेटे हुए है। लगभग एक एकड़ भूमि पर फैला यह विशाल बरगद का पेड़ न केवल अपनी भव्यता से चमत्कृत करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक अमूल्य संदेश भी देता है। अपने औषधीय गुणों और वैज्ञानिक महत्व के कारण यह वृक्ष प्रकृति की गोद में बसा एक जीवंत स्मारक है, जो अब संरक्षण और संवर्धन के लिए मानव संवेदनशीलता की प्रतीक्षा कर रहा है।

नवबिहार टाइम्स की पहल और वन एवं पर्यावरण मंत्री की घोषणा ने इस हरित गाथा को एक नई उम्मीद दी है। जब आप मानव इतिहास के संघर्ष पूर्ण सफर के इस मूक साक्षी की सशक्त शाखाओं, घने हरे वितान के नीचे खड़े होते हैं तो यह कल्पना रोमांचित कर देती है कि मानवता के इस साक्षी ने 16वीं सदी में मुगल काल की शुरूआती आहटें देखी होंगी। इसने अकबर और जहांगीर का दौर देखा होगा, ईस्ट इण्डिया कंपनी के नुमाइंदों की पहली चहलकदमी से लेकर ब्रिटिश साम्राज्य का विस्तार देखा होगा और यह मूक साक्षी है भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम का भी।

- Advertisement -

प्रकृति का यह अनुपम प्राचीन उपहार बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी उमगा पंचायत के सहियारी टोले के समीप अपनी पूरी भव्यता से समय और मौसम के प्रहारों, प्राकृतिक आपदाओं को झेलता खड़ा है जहां अब इस अकेले महावटवृक्ष ने पूरे के पूरे जंगल का रूप ले लिया है। इसके मुख्य तने से निकलीं विशाल शाखाएं और शाखाओं से उभरी सहायक जड़ों ने खुद का एक विशाल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर लिया है जो एक एकड़ से ज्यादा भूमि पर विस्तृत है। यहां गौरतलब है कि नवबिहार टाइम्स की नज़र पड़ने से पहले हमारा ये पुरखा बिना किसी संरक्षण के अपना विस्तार करता रहा है और आज अकेले इस पेड़ के पास पहुंचने पर जंगल का एहसास होता है।

- Advertisement -

इस महावटवृक्ष की प्राचीनता और विशालता ने इसके इर्द-गिर्द कई लोक कथाओं, आस्थाओं और परम्पराओं को विकसित कर दिया है। आसपास के ग्रामीण इसे जीवित देवता मान कर पूजते रहे हैं जिनकी कई पीढ़ियों ने इस महावटवृक्ष से लाभ प्राप्त किया है। ग्रामीण जितेंद्र भुइयां, छोटू कुमार, देवांती देवी एवं रजंती देवी का कहना है कि यह पेड़ इतना पुराना है कि उनके दादा-परदादाओं के भी दादा-परदादाओं के जमाने से इसकी चर्चा होती आई है। गांव में खुशी का पल हो या कोई धार्मिक अनुष्ठान, गांव वाले इस प्राचीन वृक्ष की पूजा करना नहीं भूलते।

मान्यता है कि इस वट वृक्ष के पत्तों को तोड़ उससे निकलने वाले दूध को आंखों में डालने से आंख की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। वैसे भी वटवृक्ष हमारी संस्कृति में बेहद आदरणीय रहे हैं और उनके औषधीय लाभों को आयुर्वेद जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धति ने बखूबी समझा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love4
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल, विजिटर काउंटर पर पथराव, कक्षपाल को गोली मारने की धमकी
लेटेस्ट न्यूज़ National
अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत, दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल के पास की घटना
लेटेस्ट न्यूज़ National
महिला आरक्षण पर इंडी गठबंधन का असली चेहरा आया सामने : अन्नपूर्णा देवी
लेटेस्ट न्यूज़ National
महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रामक प्रचार कर रही है : कांग्रेस
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

537वीं रविवारीय साइकिल यात्रा गिद्धौर में संपन्न, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लेटेस्ट न्यूज़ National
अनियंत्रित होकर नाले में पलटा ट्रैक्टर, पांच बच्चे घायल
लेटेस्ट न्यूज़ National
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया भव्य स्वागत
लेटेस्ट न्यूज़ National
पीएनबी का रिटेल आउटरीच अभियान सफल, ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

आत्मसमर्पण कर न्यायालय से फरार हुआ अभियुक्त 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

सड़कों पर उतरे बंद समर्थक, राहुल–तेजस्वी माफी मांगे के लगाए नारे 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

मोदी सरकार के यह 11 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित : पीयूष शर्मा 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?