नवबिहार टाइम्स संवाददाता
खूंटी। एनएच 33 रांची-टाटा रोड पर बुंडू के फ्लाईओवर में चलती ट्रेलर के टायर में कल शाम आग लग गई। घटना में ट्रेलर नं- RJ-01GC-1134 का चालक अजमेर, राजस्थान निवासी अशरफ तथा सह चालक अयूब दोनों बाल-बाल बच गए।
वाहन चालक ने बताया कि वो टायर में आग लगते ही पुलिस सहायता नंबर 112 में कॉल किया और कॉल के बाद तत्काल बुंडू दमकल पहुंची था उनकी मदद से लगभग 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। ट्रेलर चालक अशरफ ने बताया कि वे चाईवासा से टीएमटी सरिया लादकर नोयडा जा रहे थे। बुंडू पहुंचने से पहले उन्हें लगा कि इंजन बहुत गर्म हो गया है। पानी डालकर आगे बढ़े तो बुंडू फ्लाईओवर पहुंचने पर जलने की महक आने लगी।
गाड़ी रोक नीचे उतरकर टायर चेक कर ही रहा था कि टायर अचानक फट गया और टायर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल सहायता टीम भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मददगार रही।