By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    AurangabadBihar

    देव स्थित Hero मोटरसाइकिल एजेंसी को किया गया सील 

    मदनपुर की एजेंसी को दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु 24 घंटे का समय…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    बाल श्रम के विरुद्ध सघन अभियान, दाउदनगर में 3 बाल श्रमिक विमुक्त

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  औरंगाबाद। आज जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार श्रम संसाधन…

    By Editor NBT
    BiharPatna

    संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने तटबंधों का किया निरीक्षण

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता  मसौढ़ी। पुनपुन, कररुआ समेत क्षेत्र की कई नदियों में लगातार…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandPakur

    छात्रों पर हमला को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना 

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  पाकुड़। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ…

    By Editor NBT
    DhanbadJharkhand

    विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र का गला दबाकर जानलेवा हमला करने का आरोप

    पीड़ित प्रदीप रजक ने सीसीटीवी जांच की मांग की नवबिहार टाइम्स ब्यूरो …

    By Editor NBT
    JharkhandRamghar

    मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री का टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियर की मौत 

    एक मजदूर गंभीर रूप से घायल नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  रामगढ़। जिले के बरकाकाना…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

छात्रों पर हमला को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना 

देव स्थित Hero मोटरसाइकिल एजेंसी को किया गया सील 

बाल श्रम के विरुद्ध सघन अभियान, दाउदनगर में 3 बाल श्रमिक विमुक्त

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

जनसरोकार की पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : डॉ. प्रेम कुमार

NBT Admin
Last updated: July 5, 2026 2:52 pm
By NBT Admin
Share
6 Min Read
SHARE

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : श्रवण कुमार

नवबिहार टाइम्स का 37वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

- Advertisement -

विभिन्न क्षेत्रों की दर्जनों विभूतियां हुईं सम्मानित

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

- Advertisement -

पटना। जनसरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके नवबिहार टाइम्स का 37वां स्थापना दिवस शनिवार को यहां के एएन कॉलेज सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा, साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की भूमिका, लोकतंत्र की मजबूती तथा समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों पर गंभीर चर्चा हुई।

- Advertisement -

समारोह के मुख्य अतिथि तथा उद्घाटनकर्ता बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार , बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार और लोजपा विधायक दल के उप नेता डॉ प्रकाश चन्द्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और सरकार तथा जनता के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्य और सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

- Advertisement -

डॉ कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना के अनेक माध्यम उपलब्ध हैं, लेकिन विश्वसनीय पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। ऐसे समय में नवबिहार टाइम्स जैसे समाचार पत्र अपनी विश्वसनीयता और जनसरोकारों के कारण अलग पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने अखबार की पूरी टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय समाचार पत्र लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गांव, किसान, गरीब और आम लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में स्थानीय और क्षेत्रीय मीडिया की भूमिका सबसे प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी सरकार के समक्ष रखने का कार्य मीडिया लगातार करता रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नवबिहार टाइम्स ने तीन दशकों से अधिक समय तक समाज और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य किया है। जनहित के मुद्दों को लगातार उठाकर अखबार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब मीडिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनपक्षधर रहेगा।

नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नवबिहार टाइम्स ने अपने 37 वर्षों के सफर में हमेशा समाज की आवाज को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि अखबार ने ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित कर आम लोगों का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन नवबिहार टाइम्स निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की अपनी मूल भावना के साथ आगे भी कार्य करता रहेगा।

समारोह के दौरान पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, साहित्य, समाज सेवा, उद्योग, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार, एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक विश्वनाथ चंदन, सोनवर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट समेत सैकड़ों जानी – मानी हस्तियां उपस्थित थी।

कार्यक्रम में देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप के नेतृत्व में मुंबई, कोलकाता तथा पटना के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शंकर कैमूरी ने किया।

ये हस्तियां हुईं सम्मानित

इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ सुधीर कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार गुप्ता, गिरिजा सतीश, आनंद रंजन झा, सुरेन्द्र श्रेष्ठ, डॉ. अजय प्रकाश, डॉ अता रिजवी, डॉ साजन दूबे, नितेश कुमार, नूतन पांडेय, अभिषेक कुमार, अमित पटेल के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, एनटीपीसी लिमिटेड, वास्तु विहार आदि को विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार और ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

TAGGED:Foundation Day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

छात्रों पर हमला को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना 
National लेटेस्ट न्यूज़
देव स्थित Hero मोटरसाइकिल एजेंसी को किया गया सील 
National लेटेस्ट न्यूज़
बाल श्रम के विरुद्ध सघन अभियान, दाउदनगर में 3 बाल श्रमिक विमुक्त
National लेटेस्ट न्यूज़
संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने तटबंधों का किया निरीक्षण
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र का गला दबाकर जानलेवा हमला करने का आरोप
National लेटेस्ट न्यूज़
मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री का टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियर की मौत 
National लेटेस्ट न्यूज़
अनियंत्रित बस ने आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को रौंदा, पांच की मौत
लेटेस्ट न्यूज़
नए एसपी का ऐलान- अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

अभय सिंह बने अरवल व औरंगाबाद के प्रभारी

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

भारत के निर्माण में महिला उद्यमिता की अहम भूमिका : नितीश मिश्रा

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

भाजपा ने शुरुआत से ही राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को बनाया अपना मूल मंत्र

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?