10 से 21 जून तक चलेगा योग शिविर
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर पतंजलि आदर्श योग कक्षा, एनिकट, डेहरी में रविवार सुबह योगाभ्यास के उपरांत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि 10 जून से 21 जून तक लगातार विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन दर्शन, आत्मानुशासन और जीवन पद्धति है। योग न केवल शारीरिक रोगों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान करते हुए कहा, “रोज योग करें, निरोग रहें।”
बैठक में योग दिवस समारोह को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने योग शिविर के आयोजन का समर्थन करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद, योग प्रशिक्षक राजेश्वर जी, योग शिक्षक प्रभूनारायण शर्मा, ददन राय, मनोज कुमार कश्यप, ललन शर्मा, राजेश कुमार, विशिष्ट मुरारी जी, प्रदीप कुमार, योगेन्द्र पाल, शशि भूषण, विटू कुमार, संजय कुमार सहित कई योग साधक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।